Published On : Wed, Jan 15th, 2020

शिवाजी महाराज से मोदी की तुलना का कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement

नागपुर
– पश्चिम नागपुर ब्लॉक 10 व 11 के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रामनगर चौक पर भाजपा द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना नरेंद्र मोदी से किए जाने का निषेध करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा नगरसेवको ने इसे छत्रपति शिवाजी महाराज तथा महाराष्ट्र का घोर अपमान बताते हुए आरएसएस, भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे देकर विरोध प्रदर्शन व आंदोलन किया।

इस समय पश्चिम नागपुर ब्लॉक 10 व 11 के अध्यक्ष राजकुमार कामनानी, देवेंद्र रोटेले, नगरसेवक हरीश ग्वालबंशी, अ‍ॅड अक्षय समर्थ, संदेश सिंगलकर, योगेश येरसमवार, युगलकिशोर विदावत, पद्मा उइके, विलास भालेकर, हरी यादव , प्रकाश राव, प्रमोद नारद, सय्यद मुमताज, योगेश यरमवार, श्याम सोनेकर, अ‍ॅड महेश रामटेके, सुरेंद्र उमरेडकर, अजय शकरे, चंदन पांडे, बबलू तिवारी, सुभाष मसराम, नीलिमा दुपारे, इस्लामबी शेख, पिल्लू पटेल इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.