
नागपुर– काटोल रोड के गिट्टीखदान चौक में सुबह स्टार बस ने एक फॉर्चूनर कार को टक्कर मार दी और बस डिवाइडर पर लगे टॉवर से टकरा गई।
इस दुर्घटना में बस में बैठे 3 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार जहां यह हादसा हुआ। वहां से बोरगांव के लिए रास्ता जाता है और इस चौक में काफी दुकानें है। दिनभर यहां काफी भीड़ रहती है।
जिसके कारण बड़ी दुर्घटना होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। कुछ साल पहले इसी चौक में सिग्नल भी शुरू हुआ है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कभी भी इस सिग्नल पर मौजूद नहीं रहने की वजह से वाहनचालक सिग्नल का पालन नहीं करते है।
इससे पहले भी यहां पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। जानकारी के अनुसार सुबह हुए हादसे में घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया है।
पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 2 लाख रुपये से ज्यादा का गांजा बरामद #nagpur...
Nagpur Crime News | फर्जी Instagram ID से नाबालिग को ब्लैकमेल #NagpurNews...
OC पर बड़ा सवाल!
Congress की टिप्पणी पर NCP का बड़ा विरोध #MaharashtraNews #NCP #AjitPawar #SunetraPawar...
Amravati में Muthoot Gold Loan पर लाखों की कथित धोखाधड़ी #amravati #MuthootFinance...
Nagpur में Resident Doctors की अनिश्चितकालीन हड़ताल #NagpurNews #ResidentDoctors #DoctorsStrike




