Published On : Thu, Dec 7th, 2017

शिवसेना: गुजरात चुनाव में नेता बनकर उभरे राहुल गांधी, मंदिर जाना ‘हिंदुत्व की जीत’

Advertisement

शिवसेना ने बुधवार को कहा कि गुजरात चुनाव प्रचार अभियान ने राहुल गांधी को नेता के रूप में बदल दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष का मंदिर जाना ‘हिंदुत्व की जीत’ है और भाजपा को इसका स्वागत करना चाहिए।

राहुल गुजरात में व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राज्य में 9 दिसंबर को पहले चरण का मतदान है। राहुल ने प्रचार अभियान के दौरान कई मंदिरों का दौरा किया है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में कहा, ‘जिस तरह चुनाव में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित मान रही है उसमें पीएम मोदी थके हुए दिखाई दे रहे हैं। इस चुनाव ने राहुल गांधी को एक नेता में बदल दिया है।

भाजपा की सहयोगी पार्टी ने कहा, ‘चुनाव ने साबित किया है कि राहुल गांधी अब पप्पू नहीं रहे। भाजपा को बड़े दिल से यह बात स्वीकार करना चाहिए। शिवसेना ने कहा, ‘राहुल मंदिर गए तो इसका स्वागत होना चाहिए। उनका मंदिर जाना एक तरह से हिंदुत्व की जीत है। जब राहुल कांग्रेस को छद्म धर्मनिरपेक्षता से नरम हिंदुत्व की तरफ ले जा रहे हैं तो संघ परिवार को इसका स्वागत करना चाहिए।’

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.