Published On : Thu, Dec 7th, 2017

शशि कपूर के निधन पर सोनिया गांधी ने लिखा खत- इंग्लैंड में राजीव गांधी ने दिखाई थी उनकी पहली फ़िल्म

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जानेमाने अभिनेता-निर्माता शशि कपूर के निधन पर दुख जताया और उन्हें ‘शानदार अभिनेता बताया’। सोनिया सांगी ने कपूर खानदान को पत्र लिखकर अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की हैं।

सोनिया ने कहा, “वह शानदार अभिनेता थे। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लीक से हटकर समानांतर सिनेमा के लिए सफल योगदान दिया।” शशि के निधन ने सोनिया को स्‍वर्गीय पति राजीव की याद दिला दी। सोनिया ने शशि कपूर की पहली फिल्‍म 1966 में देखी थी, फिल्‍म का नाम था- शेक्सपियरवाला। सोनिया ने अपने पत्र में लिखा है, ”मुझे लगता है मैं 1966 में इंग्‍लैंड में थीं। यह एक शानदार अनुभव था, सिर्फ उनके अभिनय की गहराई और खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि मुझे राजीव फिल्‍म दिखाने ले गए थे।

शशि की बेटी संजना कपूर को लिखे पत्र में सोनिया ने कहा, ”आपके पिता एक आकर्षक व्‍यक्तित्‍व और गर्मजोशी से भरे शख्‍स थे।” 70 और 80 के दशक के रोमांटिक स्क्रीन आइकन दिग्गज अभिनेता-निर्माता शशि कपूर का सोमवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। सोनिया ने आगे कहा, “वह हमेशा लोगों को याद रहेंगे और उनके निधन से सिनेमा जगत में आए खालीपन को भरना मुश्किल होगा।” इस अपूरणीय क्षति के लिए उनके परिवार और प्रशंसकों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए सोनिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार शशि कपूर का मंगलवार (5 दिसंबर) को सांताक्रूज हिंदू श्मसान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके शव को तिरंगे में लपेट कर लाया गया और पुलिस ने उन्हें तीन बंदूक की सलामी दी। मुंबई पुलिस ने शशि कपूर को तिरंगा में लपेटा और उन्हें सलामी दी। इसके तहत एक मिनट का मौन रखा गया और उसके बाद पुलिस कंपनी बैंड ने धुन बजाई। पुलिसकर्मियों ने घुटने पर बैठकर शशि कपूर के प्रति सम्मान जाहिर किया। अमिताभ बच्चन, सलीम खान, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, संजय दत्त, रणबीर कपूर, नसीरुद्दीन शाह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सुप्रिया पाठक, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेराय जैसी बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थीं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.