Published On : Sat, Mar 25th, 2017

साइंटिस्ट मुनीर खान को एक और ‘सम्मान’ !

Advertisement

मुंबई : स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में योगदान की बात हो और साइंटिस्ट मुनीर खान का जिक्र न हो यह भला कैसे संभव है। साइंटिस्ट मुनीर खान को हेल्थ केयर फील्ड में स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए शिव राजमुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया।

फिल्म इंडस्ट्री, हेल्थ और सोशल फील्ड में अपने योगदान और प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले लोगों को हर साल शिव राजमुद्रा शिवाजी अवार्ड से नवाज़ा जाता रहा है।

शिव राजमुद्रा शिवाजी अवार्ड के सातवें वर्ष में वैसे तो कई गणमान्य लोगों को उनके योगदान के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन इस बार अवार्ड फंक्शन में एक नाम ऐसा था जिसने अपनी लेबोरेटरी में आयुर्वेदिक मेडिसिन ‘बॉडी रिवाइवल’ के चमत्कार से लाखों लोगों की सीरियस बीमारियों को न सिर्फ जड़ से उखाड़ फैंका बल्कि उनके घरवालों की जिंदगी में खुशियां भर दी।

यह नाम है साइंटिस्ट मुनीर खान का। मुनीर खान का नाम अवार्ड के लिए अनॉउंस होते ही इस्कॉन ऑडिटोरियम में मौजूद हज़ारों लोग तालियां बजाते हुए मुनीर खान का अभिवादन करने के लिए खड़े हो गए। मुनीर खान के एक्टर और प्रोड्यूसर पुत्र सरोश खान ने मुनीर खान की गैर-मौजूदगी में अवार्ड स्वीकार किया।

Advertisement


सरोश खान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ” मेरे फादर की यह हार्दिक इच्छा थी कि वे इस स्पेशल अवार्ड को अपने हाथों से स्वीकार करें लेकिन उनके मुंबई में उपस्थित न होने के कारण अवार्ड मुझे स्वीकार करना पड़ रहा है और यह मेरे लिए गर्व की बात है। ”

साइंटिस्ट मुनीर खान के अलावा स्वामी कुमारन, कॉमिडियन सुनील पाल, एक्टर मुश्ताक खान, एक्टर अरुण बक्शी समेत कई गणमान्य हस्तियों को शिव राजमुद्रा छत्रपति शिवाजी अवार्ड से नवाज़ा गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.