Published On : Tue, Dec 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

शिंदे ने 52000 करोड़ रुपये से ज्यादा की पूरक मांगे पेश की

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन 52,327.82 करोड़ रुपये की पूरक मांगों को पेश की है। यह राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अब तक की सबसे अधिक राशि है।

इससे पहले दिन में विपक्ष के नेता अजीत पवार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने इस पर सरकार के रुख के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह बड़ी बात है कि केन्द्र ने पहली बार केन्द्रीय गृहमंत्री की बैठक में हस्तक्षेप किया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समझाइश दी है और मीडिया के सामने केन्द्र सरकार की भूमिका को रखा। श्री शिंदे ने कहा“ हमे इसका स्वागत करना चाहिए। हम पूर्व सरकार द्वारा बंद की गई योजनाओं और कोष को शुरु किया है। एक सरकार के रुप में हमें साथ खड़ा होना चाहिए। इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। राजनीति के लिए अन्य मुद्दे भी है।” मुख्यमंत्री ने विधानमंडल की नवनिर्वाचित सदस्य रितुजा लटके का परिचय कराया। श्रीमती लटके मुबंई उपनगर में अंधेरी पूर्व में हुए उपचुनाव में निर्विरोध चुनी गई।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.