Published On : Thu, Jan 1st, 2015

धामणगांव रेलवे : श्रध्दालुओं पर तीक्ष्ण हथियारों से हमला

Advertisement


आष्टा में तनाव

धामणगांव रेलवे (अमरावती)। तहसील के आष्टा में हजारों के श्रध्दास्थल श्री भीकाराम महाराज से 4 लोगों ने असभ्य वर्तन कर भाविकों पर जानलेवा हमला किया. इस हमले में दो भाविक गंभीर रुप से घायल हो गये. इस घटना से तनाव निर्माण हो गया. बुधवार की दोपहर 4 बजे श्री क्षेत्र आष्टा में आरोपी राजु तिवरे, राजु काले समेत 4 लोग वहां आये. वह हमेशा आष्टा में आते है. आरोपियों ने श्री संत भिकाराम महाराज से असभ्य वर्तन किया, जिन्होंने महिला श्रध्दालुओं से भी छेड़छाड़ की. जिसे देखकर कुछ भाविकों ने विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट शुरु कर दी. आरोपियों ने तलवार, चाकु व रॉट से हमला किया.

इस हमले में सुरेश वैद्य ( सेवाग्राम) व विवेक भालकर (सेवाग्राम) गंभीर रुप से घायल हो गये. इससे परिसर में तनाव निर्माण हो गया. सूचना पर मंगरुल दस्तगीर पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने घायलों को वर्धा जिले के सेवाग्राम में रेंफर किया है. इस बीच आरोपी वहां से रफुचक्कर हो गये. पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है. आरोपी वर्धा जिले में भागने की संभावना है. तनाव के बीच हजारों श्रध्दालुओं ने सुरक्षा के दृष्टिकोन से पुलिस चौकी निर्माण करने की मांग की. पुलिस ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.