धारणी में बेमौसम बारिश
धारणी (अमरावती)। मेलघाट के 170 गांवों की बिजली गुल हो गई है. जिससे नववर्ष में धारणी व चिखलदरा के यह गांव अंधेरे में डूबे रहेंगे. मंगलवार की रात मुसलाधार बारिश के कारण बिजली गुल हुई. बुधवार को दोपहर में भी बेमौसम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. लगातार दो-तीन दिनों से 5 डिग्री तापमान रहने से पहले ही धारणी व चिखलदरा के लोग ठंड से परेशान है, उसमें बेमौसम बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी है. रात ठीक 3 बजे बिजली गुल हुई. जो अब तक सुचारु नहीं हो पाई. मेलघाट के 170 गांवों में बिजली सप्लाई करने वाली 33 केवी लाइन ब्रेक डाऊन हो जाने से मेलघाटवासियों के थर्टी फस्र्ट पर अंधेरा छा गया. जिससे 170 गांवों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है. थोड़ी सी बारिश में बिजली गुल होने से फिर एक बार महावितरण कंपनी के मेटनेन्स की पोल खुल गई है. बहरहाल बारिश व बादलों के कारण पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया है.

Representational Pic
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...



