Published On : Thu, Nov 14th, 2019

एनसीपी सुप्रीमो आज से दो दिन के विदर्भ दौरे पर

Advertisement

नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार आज गुरुवार को नागपुर जिले में उन किसानों से मुलाकात करेंगे जिनकी फसल बेमौसम बारिश के दौरान खराब हो गई थी।

राकांपा, शिवसेना के समर्थन से महाराष्ट्र में सरकार बनाये जाने की संभावना को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है। पार्टी के अनुसार पवार आज गुरुवारको कटोल तालुका में किसानों से मुलाकात करेंगे। वह कल शुक्रवार को नागपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और मुंबई होते हुए पुणे के लिए रवाना होने से पहले एक संगोष्ठी में भाग लेंगे।

Gold Rate
Apr 21 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,53,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,53,100/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के एक दिन बाद कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने सरकार गठन के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) की रूपरेखा तैयार करने के लिए बातचीत की।

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस की राज्य इकाई के नेताओं से बुधवार की सुबह एक घंटे से भी अधिक समय तक बैठक की थी। सरकार गठन के लिए शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन के तौर तरीकों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस और राकांपा अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली में बैठकें कर सकते हैं।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement