Published On : Mon, Aug 27th, 2018

शांतिनगर दही बाजार पुलिया के नीचे 2 गुटों के बीच संघर्ष

Advertisement

नागपुर: शांतिनगर थानांतर्गत दही बाजार पुलिया के नीचे रविवार की शाम 2 गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ. तलवारों से दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला किया. इस हमले में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए और 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

गांजा बिक्री को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है. इस घटना से परिसर में तनाव का माहौल बन गया था. पुलिस ने तगड़ा बंदोबस्त तैनात किया है. जख्मियों में वसीम अली (37), इमरान खान (38), नूर शेख (30) और उसके भांजे जहीर हसन (26) का समावेश है.

मारपीट में और भी लोग शामिल थे, लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके पहले भी दोनों गुटों में विवाद हो चुका है. दही बाजार पुलिया के नीचे गांजा बेचने को लेकर वसीम और इमरान का नूर और जहीर से विवाद हो गया.

दोनों गुटों ने तलवार और चाकू से एक दूसरे पर हमला बोल दिया. चारों बुरी तरह जख्मी हो गए. परिसर में तनाव की स्थिति बन गई. खबर मिलते ही शांतिनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इमरान और वसीम को निजी अस्पताल में, जबकि नूर और जहीर को मेयो अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.