Published On : Wed, Jun 9th, 2021

शनि जयंती आज जागृत शनि मंदिर में होंगे विविध अनुष्ठान

Advertisement

नागपुर: शनि जयंती के अवसर पर आज सीताबर्डी, लोहापुल के प्राचीन जागृत शनि मंदिर में विविध आयोजन हो रहे हैं। शनि जयंती पर मंदिर में आज से 14 जून तक शनि देव के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।

शनि मंदिर के व्यस्थापक पंडित सावन शर्मा, पंडित विजय शर्मा व पंडित ओम शर्मा ने बताया कि आज 10 जून को व शनिवार 12 जून को विशेष शनि मूर्ति अभिषेक सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। गुरुवार को शाम 5 बजे शनि देव का विशेष श्रृंगार होगा। साथ ही मंदिर में तेल व घी की ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। सभी आयोजन कोविड गाइडलाइन के अनुसार किये जाएंगे।

पंडित ओम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती धनु, मकर तथा कुंभ राशि को एवं अढैया तुला एवं मिथुन राशि में शुरू है।

व्यवस्थापक ने बताया है कि इस विशेष पर्व का लाभ लेने के लिए तथा अधिक जानकारी के लिए शनि मंदिर में संपर्क कर सकते हैं। सफलतार्थ मनीष वजलवार, विजय दुदानी, विवेक साहनी, योगेश कामदार, सिमरन शर्मा, पूजा शर्मा, सुनीता तिवारी सहित अन्य प्रयासरत हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.