Published On : Mon, Oct 29th, 2018

बाबा बगदादिया नगर को बदनाम करने की कोशिश, सोसायटी करेगी शब्बीर अहमद अंसारी के ख़िलाफ मानहानि का दावा

Advertisement

बाबा बगदादिया नगर लेआउट सोसाइटी ने लगाया आरोप

नागपुर: बाबा बगदादिया नगर ले-आउट सोसायटी के सभी पदाधिकारियों व प्लाट धारकों के नेतृत्व में तिलक पत्रकार भवन में ले-आउट संबंधी पत्रपरिषद ली गई. पत्रपरिषद को सम्बोधित करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष साहील सैय्यद और सचिव हाजी शकील पटेल ने जानकारी दी कि गत महीनों से उपरोक्त ले-आउट के बारे में जो प्रचारित किया जा रहा उससे ले-आउट की छवि खराब हो रही थी.

वक्फ बोर्ड सदस्यों व आपसी राजनीतिक झगड़ों के कारण शब्बीर अहमद अंसारी ने ले-आउट को बदनाम करने की कोशिश की है. लिहाजा उपरोक्त विषय को लेकर बाबा बगदादिया नगर प्लाट धारको की ओर से शब्बीर अहमद अंसारी के खिलाफ मानहानि का दावा न्यायालय में दाखल किया जा रहा है.

Advertisement

अहमद को इस ले-आउट के बारे में जानकारी न होने के बाद भी वक्फ बोर्ड के सदस्यों द्वारा ले-आउट को बेचने का आरोप लगाया गया है, जबकि यह लेआउट 1991 में सतरंजीपुरा बड़ी मस्जिद द्वारा प्लॉट धारकों को बेचा गया था.

इस ले-आउट में कोई भी व्यक्ति अतिक्रमण करके न घर बनाया और न ही रह रहा है. सभी लोगो ने मस्जिद कमेटी प्रबंधन से खरीदी है. इसके बाद मस्जिद कमेटी द्वारा सभी प्लॉट धारकों को जगह का कब्जा दिया गया है. तब से सतरंजीपुरा बड़ी मस्जिद कमेटी व बाबा बगदादिया नगर प्लॉट धारकों के बीच विवाद चल रहा है.

पत्रकार परिषद में जावेद खान,उबैदुल्लाह खान,रज्जाक कुरेशी, सैय्यद सिराज काज़ी, अब्दुल रहीम खान, तनवीर अहमद, हाजी सैय्यद तौफ़ीक़, जुबेर खान, जावेद शेख व सोसायटी के सभी पदाधिकारी व प्लॉट धारक उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.