Published On : Wed, Nov 20th, 2019

शर्मसार : शिक्षक ही कर रहा था बच्ची का यौन शोषण, मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर– अजनी पुलिस स्टेशन की हद में शिक्षक की गरिमा को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है. एक बालिका के साथ शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपी पर दो दिन पहले मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम जॉन टीमूटी बताया जा रहा है.

बुधवार 20 नवंबर को बच्ची के परिजनों ने और लोगों ने अजनी पुलिस स्टेशन में पहुंचकर हंगामा किया और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की. जानकारी के अनुसार कुकड़े ले-आउट में स्थित न्यू अपोस्टोलिक इंग्लिश स्कुल में चौथी क्लास में बच्ची पढ़ती है. इसी स्कुल में आरोपी संगीत का शिक्षक है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिकायत के अनुसार 1 जून से 14 नवंबर 2019 के बीच में आरोपी शिक्षक बच्ची को किसी खाली क्लास में ले जाता था और यौन शोषण करता था. इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी बच्ची को दी गई थी. इसके बाद यह जानकारी बच्ची ने अपने पालकों को दी.

Advertisement

जिसके बाद पालकों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अभी काफी सदमे में है और हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को पुलिस स्टेशन में काफी लोग इकठ्ठा हुए और आरोपी शिक्षक को लेकर आक्रोश जताया.

सोशल वर्कर और महिला सुरक्षा समिति की पूजा तिवारी ने बताया की बच्ची के साथ यौन शोषण किया गया है. वह अभी हॉस्पिटल में भर्ती है. बच्ची का शोषण किया गया है. एक बार बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक होती है तो उसका बयान लिया जाएगा. शिक्षक बच्ची को क्लासरूम में बुलाता था. स्कुल की ओर भी बच्चियों से जानकारी ले रहे है की और किसी भी बच्ची के साथ ऐसा हुआ है क्या. उन्होंने बताया की बच्ची ने उन्हें यह जानकारी दी है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges