Published On : Wed, Nov 20th, 2019

महाराष्ट्र के सियासी घमासान के बीच पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात खत्म

Advertisement

नागपुर– महाराष्ट्र में सरकार किसकी होगी, इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. इस बीच बड़ी खबर आई है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात संसद भवन में हुई है. खबरों के मुताबिक पवार किसानों के मुद्दे पर पीएम से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर शिवसेना ने कहा है कि दो बड़े नेता मिल रहे हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि दोनों के बीच कोई खिचड़ी पक रही है. बुधवार को शिवसेना प्रवक्ता और राज्य सभा सांसद संजय राउत से जब मोदी-पवार की मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’देश के प्रधानमंत्री से कोई मिलता है तो कोई खिचड़ी पकती है? मोदी देश के पीएम हैं, उनसे कोई भी मिल सकता है.’’

संजय राउत ने कहा, ‘’महाराष्ट्र में किसानों का बड़ा मुद्दा है. राज्य के हालात के बारे में शरद पवार को पता है. शरद पवार पीएम मोदी से मिलकर राज्य के किसानों की हालत के बारे में बातचीत करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमने पवार से कहा है कि आप पीएम मोदी से मिलें और राज्य के किसानों के लिए मदद मांगे.’’ वहीं, राज्य में सरकार बनने को लेकर किए गए सवाल पर संजय राउत ने कहा, ‘’कल दोपहर तक पता चल जाएगा कि सरकार किसकी होगी.’’ संजय राउत ने कहा कि दिसंबर से पहले राज्य में सरकार बन जाएगी. हम जल्द राज्यपाल के पास बहुमत का आंकड़ा लेकर जाएंगे.

बता दें कि पीएम मोदी और शरद पवार के बीच ये मुलाकात ऐसे वक्त हो रही है जब पीएम मोदी ने दो दिन पहले एनसीपी नेताओं की तारीफ की थी. मोदी ने पवार की पार्टी एनसीपी की संसदीय परम्परा की तारीफ की थी. सोमवार को पवार चार बीजेपी सांसदों के साथ फोटो खिंचवाते दिखे और अब मोदी से मिलने की खबर आ रही है. ऐसे में अब सवाल खड़ा हो गया है कि क्या पवार शिवसेना के साथ डबल गेम खेल रहे हैं?

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.