Published On : Mon, Mar 6th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

RTE: सर्वर से जूझ रहे पालक

ऑनलाइन आवेदन बना जी का जंजाल
Advertisement

नागपुर: मुफ़्त शिक्षा अधिकार के अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए कठिनाइयों का सिलसिला जारी है जहाँ एक ओर सरकार दावा कर रही है कि हमने आरटिइ प्रवेश के लिए अलग से लिंक बनाया है लेकिन आर टि इ एक्शन कमेटी के चेयरमैन शाहिद शरीफ़ बताते हैं कि विगत तीन दिनों से लगातार पालक परेशान होकर हमारे मार्गदर्शन केंद्र में आ रहे हैं और उनकी शिकायत है कि ऑनलाइन पोर्टल काम नहीं कर रहा एक आवेदन के लिए इंटरनेट कैफे में घंटो प्रतीक्षा करना पड़ रहा है

ऐसी परिस्थिति में अनेक आवेदन पालकों द्वारा अधूरे बिना पंजीयन के ऑनलाइन पोर्टल में छोड़ दिए गए हैं। इस संदर्भ में शिक्षण विभाग से संपर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई है कि पालकों द्वारा किए गए आवेदन अधूरे अथवा ग़लत भरे हुए आवेदन को रद्द करने के लिए संबंधित शहर साधन केन्द्र क्रमांक एक अथवा दो और ग्रामीण के लिए ग्रामीण साधन केंद्र से संपर्क करना होगा

Gold Rate
Apr 29- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,42,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

और पालक को उपशिक्षा अधिकारी अथवा गटशिक्षण अधिकारी के नाम से पत्र तथा स्वयं का आधार कार्ड लेकर आवेदन को निरस्त करना कि अर्ज़ी देना होगा और उसे पुनः आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करना होगा।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement