Published On : Thu, May 14th, 2015

चंद्रपुर : दो अधिकारी समेत सात पुलिस कर्मचारी होंगे निलंबित !

Advertisement


चंद्रपुर।
25 मामलों में वाछिंत ‘मोस्ट वाटेंड’ आरोपी शेख हाजी शेख सरवर को मदद करने के आरोप में फसे दो पुलिस अधिकारी तथा छह पुलिसकर्मीयों का जिला पुलिस अधिक्षक ने तुरंत तबादला कर दिया था. पर इस तबादले को एकदम हलकी कार्रवाई बताकर संपूर्ण जिले में पुलिस प्रशासन पर आरोप हो रहे थे. आखिरकार इन सभी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर इन्हें निलंबित करने की योजना बनाने की बात सामने आ रही है. 5 मई तक पुलिस कस्टडी में रहे हाजी ने इन पुलिसकर्मीयों की और हरकते सामने लाने की खबर है.

दो पुलिस अधिकारी तथा छह पुलिस कर्मचारियों के तबादले के बाद और एक एएसआय कैलास यादव को भी वरोरा से लाठी भेज दिया गया है. बहुत जल्द इन सभी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर निलंबित करने की पुलिस प्रशासन की योजना स्पष्ट हो रही है.

Police supended copy

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.