Published On : Thu, May 14th, 2015

देसाईगंज : 2 लाख 88 हजार रूपये का सुगंधित तम्बाकू जब्त, 2 गिरफ्तार

Advertisement


ट्रांसपोर्ट गैरेज के वाहन से किया जब्त

देसाईगंज पुलिस की कार्रवाई

देसाईगंज (गड़चिरोली)। देसाईगंज के डाकबंगला के समीप किशोर ट्रांसपोर्ट गैरेज की वाहन से माल खाली करते हुए देसाईगंज पुलिस ने छापा मारा. जहां पुलिस ने 2 लाख 88 हजार 240 रूपये का सुगंधित तम्बाकू जब्त किया. अन्न व सुरक्षा कानून 2006 के तहत वाहन चालक और मालिक को गिरफ्तार किया गया. लखन किशोर पंजवानी (22) सिंधी कॉलोनी निवासी और प्रकाश व्यंकटराव दोहरे (45) झिंगरटोली, गोंदिया निवासी आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने टाटा मेटाडोर नं. एमएच 49-0141 गाडी से 15 पेटी और 1440 पैकेट लाए. ऐसी गुप्त सुचना पुलिस को मिली. उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में सुगंधित तंबाकू पाया गया. पुलिस ने तुरंत वाहन समेत 9 लाख 8 हजार 240 रूपये माल जब्त किया है.

देसाईगंज मार्केट गोंदिया बाजारपेठ से जुड़ा है. गोंदिया से सभी प्रकार का माल किशोर ट्रांसपोर्ट गैरेज द्वारा सप्ताह के 6 दिनों से यातयात किया जाता है. देसाईगंज के मार्केट में माल भेजते हुए गोंदिया के ट्रांसपोर्ट गैरेज में माल भेजने वाले को बिल्टी की एक कॉपी दी जाती है और जिसे माल भेजना होता है, उसके नाम पर बिल्टी की दूसरी कॉपी दी जाती है.

लेकिन संबधीत घटना में ट्रांसपोर्ट मालिक का बीटा और ड्रायव्हर पर मामला दर्ज किया गया है. बिल्टी की दूसरी कॉपी किसके नाम और देसाईगंज के किस व्यापारी के नाम पर माल भेजा गया इसकी जांच पुलिस कर रही है. प्रतिबंधित माल जब्त करके आरोपियों पर अन्न व सुरक्षा कानून 2006, 188, 293, भादंवि की धारा 26(2), (4), 59 के तहत मामला दर्ज कर दिया है. आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया. जाँच में और तथ्य सामने आयेगे ऐसी संभावना जताई जा रही है.
flavored tobacco

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.