Published On : Sat, Feb 10th, 2018

वीडियो : खुद को आग लगाकर लड़की को लगाया गले; लपटों में दोनों झुलसे

Advertisement

नागपुर टुडे -सिरफिरे युवक ने खुद को आग लगा ली और फिर होटल के पास खड़ी युवती को भी अपने बाहों में जकड़ लिया. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक आग की लपटों में घिरा अंदर घुसता है.

ये घटना नागपुर जिले की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के सौंसर में हुई हैं. पुलिस ने सिरफिरे युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है.

युवक ने खुद को आग लगा ली थी और फिर होटल के पास खड़ी युवती को भी अपने बाहों में जकड़ लिया .जानकारी के मुताबिक पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाने वाले युवक की हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध पंजीबद्ध किया है,वहीं दूसरी ओर बेहतर इलाज के लिए आग में जले युवती और युवक को नागपुर रेफर कर दिया गया है,ये पूरी घटना होटल के कैमरे में रिकॉर्ड हुई हुई हैं.

Advertisement

बताया जा रहा है कि युवक नवनीत जूनघरे ने बजाज चौक के पास के एक होटल के नजदीक पहले अपने आप पर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगाकर युवती को पकड़ लिया,घटनास्थल पर उस वक्त लड़की का पिता भी मौजूद था.होटल में खड़े लोगों ने पानी डाल कर दोनों के कपड़ों में लगी आग बुझाई.

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक आग की लपटों में घिरा होटल के अंदर घुसता है,एक लड़की उससे बचने की कोशिश करती है लेकिन वह उस पर झपट्टा मार कर उसे अपने बाहों में जकड़ लेता है.

होटल में उस वक्त मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए आग बुझाने की कोशिश करते भी नजर आते हैं,पता चला है कि युवक पर उसी के गांव के एक लड़की की अश्लील फोटो वाट्सएप पर वायरल होने का मुकदमा भी चल रहा है, इस आगजनी की वारदाता का शिकार युवती उस मामले की सरकारी गवाह है,बताया जा रहा है कि इसी वजह से सिरफिरे युवक ने उसकी जान लेने की ऐसी खतरनाक कोशिश की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.