Published On : Sat, Feb 10th, 2018

10 फरवरी से आरटीई फॉर्म भरने की शुरुआत

Advertisement

RTE, Nagpur

नागपुर: आरटीई फार्म भरने की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी. 28 फरवरी तक ऑनलाइन फार्म भरे जा सकेंगे. जिले की 661 स्कूलों ने आरटीई प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन किया है . लगभग 7 हजार बच्चों को आरटीई अंतर्गत प्रवेश दिया जाएगा.

आरटीई अंतर्गत सभी बोर्ड के स्कूलों में प्रवेश देने के सरकार ने आदेश दिए हैं. आॅनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत जिला निहाय प्रवेश दिए जाएंगे . फार्म भरने के लिए पालकों को rte25admission.maharashtra.gov. in वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा. साथ ही इसके फार्म में अचूक जानकारी भरनी होगी.

एक बार भरी गई जानकारी में सुधार करने का मौका नहीं दिया जाएगा. अनारक्षित वर्ग के आवेदन में आय प्रमाणपत्र का बारकोड भरना आवश्यक है. साथ ही विकल्प के तौर पर ज्यादा से ज्यादा 10 स्कूलों के नाम पालक डाल सकते है. पालक मोबाइल एप से भी फार्म भर सकते है. मोबाइल एप का उपयोग करने पर स्कूल से घर के अंतर का अचूक गूगल मैप लोकेशन मिल सकेगा. पालकों के लिए मोबाइल एप का प्रयोग अधिक सुविधाजनक होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.