Published On : Mon, Nov 27th, 2017

सेक्शुअल हैरेसमेंट के बाद लड़की को स्कूल से निकाला, आर्मी जवान पर रेप का आरोप

Advertisement

Latur rape victim
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में सेक्शुअल हैरेसमेंट के बाद 15 साल की लड़की को स्कूल से निकालने का मामला सामने आया है। विक्टिम ने कहा कि घटना के बाद स्कूल ने बदनामी का हवाला देते हुए एडमिशन रद्द कर दिया। दूसरी ओर, लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप की धाराओं में जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आर्मी जवान ने 4 महीने पहले कई बार स्टूडेंट का हैरेसमेंट किया।

रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस ने घूस मांगी
जानकारी के मुताबिक, लड़की यहां के एक स्कूल में पढ़ती है। चार महीने पहले आरोपी जवान ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार नाबालिग के साथ संबंध बनाए। कुछ दिनों के बाद लड़की ने मां की पूरी बात बताई।

लड़की की मां का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस के पास गए, लेकिन वहां मौजूद अफसरों ने इसके एवज में 50 हजार की घूस मांगी थी। इसके बाद फैमिली ने एसपी शिवाजी राठौड़ से मदद की गुहार लगाई। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

Gold Rate
Mar 30,2026 - Time 10.25Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,45,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्कूल ने विक्टिम का एडमिशन रद्द किया
विक्टिम ने सोमवार को न्यूज एजेंसी से कहा, ”मेरे साथ हुई घटना के बाद स्कूल ने एडमिशन रद्द कर दिया, उन्होंने कहा कि अगर मैं पढ़ाई जारी रखती हूं तो स्कूल की बदनामी होगी।”

दूसरी ओर, लड़की के आरोपों पर स्कूल का कहना है कि उन्होंने स्टूडेंट को स्कूल से बाहर नहीं किया, बल्कि उसका भाई स्कूल आया और बदनामी के डर से टीसी लेकर चला गया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement