
सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक से जुड़ी सारी याचिकाएं खारिज कर दीं। कोर्ट ने राज्य सरकारों से कहा कि कुछ संगठनों की धमकी के मद्देनजर फिल्म पर रोक नहीं लगाई जाएगी। वहीं, करणी सेना ने कहा कि वे लोग जनता की अदालत में जाएंगे और फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने देंगे। बता दें कि यह फिल्म गुरुवार यानी 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। करणी सेना ने कहा कि पद्मावत की वजह से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
वहीं फिल्म की रिलीज को लेकर करणी सेना का विरोध भी लगातार जारी है। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कालवी ने अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए रिलीज से पहले पद्मावत देखने से मना कर दिया है। दरअसल लगातार जारी विरोध को देखते हुए निर्देशक संजय लीला भंसाली ने करणी सेना प्रमुख को खत भेजकर रिलीज से पहले फिल्म देखने का न्यौता दिया था, जिसे सोमवरा को कालवी ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन दूसरे ही दिन यानी मंगलवार को उन्होंने फिल्म देखने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह फिल्म नहीं देखेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सरकार से अध्यादेश लाने की मांग की है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
Nagpur Today News
नागपुर में एमडी ड्रग्स के साथ इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार #nagpurnews #crime #md...
RTMNU की डिग्री पर ही डिग्री का नाम गलत? #nagpurnews #rtmnu #nagpuruniversity...
बुलढाणा में मानसून की दमदार एंट्री.. #maharashtranews #latestnews #barish #mansoon
आदिवासी जमीनों की जांच की मांग.. #nagpurnews #adivasi #latestnews #news







