Published On : Tue, Sep 4th, 2018

नागपुर में पुलिस हिरासत में मौत का मामला : SC ने 10 पुलिसवालों को दी 7 साल की सजा

Advertisement

महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस हिरासत के दौरान हुई एक मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पुलिसवालों की सजा को तीन साल से बढाकर सात साल कर दिया है. मंगलवार को फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शक्तियां बड़ी जिम्मेदारी लेकर आती है. अगर किसी को शक्ति मिल जाती है तो उसकी जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है.

सुप्रीम कोर्ट ने ये टिप्पणी अपने उस फैसले में की, जिसमे उसने महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस कस्टडी में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में 10 पुलिस वालों की सजा 3 साल से बढ़ाकर 7 साल कर दी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि पुलिस को “डेमोक्रेटिक पुलिसिंग” बढ़ाने पर जोर देने की आवश्यकता है. केवल अपराध को कंट्रोल करना ही अंत नही है.

Gold Rate
June 10 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है, जहां एक व्यक्ति की मौत पुलिस कस्टडी में हुई थी. निचली अदालत ने सभी 10 पुलिस वालों को 3 साल की सजा सुनाई थी. महाराष्ट्र हाइकोर्ट की नागपुर बेंच ने भी सजा को बरकरार रखा. महाराष्ट्र सरकार अपील में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंची. दोषियों ने भी अपील दाखिल करते हुए सजा को खारिज करने की अपील दाखिल की.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आजीवन कारावास की राज्य सरकार की मांग को नही माना, लेकिन दोषियों की सजा 7 साल जरूर करने का आदेश दिया.

Advertisement
नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई; करीब 111 ग्राम एमडी जब्त #nagpurnews #crime #latestnews

नागपुर में एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गई; करीब 111 ग्राम...

नागपुर: वेतन घोटाले की जांच की मांग #nagpurnews #nmc #ubtshivsena #ghotala

नागपुर: वेतन घोटाले की जांच की मांग #nagpurnews #nmc #ubtshivsena #ghotala

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

प्रफुल्ल गुडधे पाटिल : महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस #nagpurnews #prafulpatel

प्रफुल्ल गुडधे पाटिल : महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस #nagpurnews...

नागपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच का छापा.. #nagpurnews #crime #maharashtranews

नागपुर में अवैध शराब फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच का छापा.. #nagpurnews #crime...

नागपुर: फिल्म का मुनाफा किसानों के बच्चों हेतु #nagpurnews #MaharashtraNews #PravinTarde #deoolband

नागपुर: फिल्म का मुनाफा किसानों के बच्चों हेतु #nagpurnews #MaharashtraNews #PravinTarde #deoolband

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges