Published On : Wed, Sep 5th, 2018

कपिल के साथ वापसी को लेकर पहली बार बोलीं भारती, कही दिल को छू लेने वाली बात

Advertisement

नई दिल्ली: हाल ही में यह खबर आई थी कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ऑक्टूबर में एक बार फिर से कॉमेडी शो के जरिये छोटे परदे पर वापसी करने वाले हैं. इस शो में उनके साथ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह भी नजर आएंगी. अब इस शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इस खबर को जान कर उन फैंस को काफी दुख होगा, जो एक बार फिर से इस तिकड़ी को अपने टीवी स्क्रीन पर देखना चाह रहे थे.

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भारती ने कहा, ‘मैं इस वक्त ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो होस्ट कर रही हूं. ऐसे में कोई दूसरा शो करने के लिए मेरे पास समय नहीं है. अगर कोई ऐसी खबर है तो मैं उसे दिल से स्वीकार करूंगी.’ इस इंटरव्यू में भारती ने आगे कहा कि इस दुनिया में रुलाने वाले बहुत लोग हैं लेकिन हंसाने वालों की इस दुनिया में बहुत कमी है. आज भी कपिल के बहुत सारे फैंस है और वो उन्हें बहुत प्यार करते हैं. मैं आशा करती हूं कि यह खबर सच हो और कपिल जल्द ही मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए बुलाएं.

Advertisement

आपको बता दें कि कई साल पहले कपिल, कृष्णा और भारती की तिकड़ी टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में दिखाई दी थी. उस समय लोगों ने इस तिकड़ी को छोटे परदे पर काफी पसंद किया था.

वहीं कपिल शर्मा की बात करें तो हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वो खुद को एक बार फिर से शेप में लाने के लिए समुद्र के किनारे जॉगिंग करते हुए नजर आये थे. बता दें कि अपने खराब सेहत के कारण इसी साल अप्रैल में उन्हें अपना शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ बंद करना पड़ा था. इसके बाद वो एक लम्बी छुट्टी पर चले गए थे.

Credit: Zee News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.