Published On : Fri, Sep 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सावनेर में बैलपोला उत्साह के साथ मनाया गया

“यह हमारी संस्कृति है, जो मूक पशुओं का सम्मान करना सिखाती है” – डॉ. आशीष देशमुख
Advertisement

Auto Draft

सावनेर: किसानों और उनके प्रिय सरजा-राजा के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक पारंपरिक बैलपोला त्योहार सावनेर के माताखेड़ी पोला मैदान में उत्साह और पारंपरिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक किसानों ने अपने बैलों को आकर्षक ढंग से सजाकर उनकी पूजा की और पोला मैदान में लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम में सावनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने किसानों के बैलों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद किसानों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रामराव मोवाड़े, भाजपा शहर अध्यक्ष एवं नगरसेवक मंदार मांगले, नगरसेवक डॉ. विजय धोटे, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

‘पोला सिर्फ त्योहार नहीं, किसानों के प्रति आभार का पर्व’

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने कहा कि पारंपरिक त्योहारों और ग्रामीण संस्कृति को जीवित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पोला ऐसी संस्कृति है, जो मूक पशुओं का सम्मान करना सिखाती है। यह केवल त्योहार नहीं, बल्कि पूरे वर्ष खेतों में किसानों का साथ देने वाले सरजा-राजा के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि किसान आज अनेक संकटों के बीच अपना जीवन और खेती संभाल रहे हैं। मुश्किल परिस्थितियों का सामना बिना थके करना होगा। विधायक के रूप में किसानों के सुख-दुख में हमेशा मजबूती से साथ खड़े रहने का आश्वासन देते हुए उन्होंने सभी को बैलपोला की शुभकामनाएं दीं।

सावनेर के विकास कार्यों की जानकारी

भाजपा शहर अध्यक्ष एवं नगरसेवक मंदार मांगले ने प्रास्ताविक में सावनेर शहर में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित कई विकास कार्य अब शुरू हुए हैं, जबकि कई काम पूरे हो चुके हैं और कुछ कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने बताया कि शहर से निकलने वाले गंदे पानी की उचित निकासी के लिए भूमिगत नालियां, स्वच्छता व्यवस्था, हर घर तक स्वच्छ पेयजल, घरकुल योजना, पट्टे वितरण और साफ-सफाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. आशीष देशमुख की ओर से नगर परिषद को आवश्यक निधी उपलब्ध कराने में सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सावनेर शहराला नवे रूप देण्यासाठी दिवस-रात्र काम करण्याचा संकल्प करण्यात आला असून, त्यासाठी सर्वजण मिळून प्रयत्न करत आहेत.

कार्यक्रमाच्या यशस्वी आयोजनासाठी भाजपा शहर अध्यक्ष मंदार मांगले, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजू घुगल, ग्रुप लीडर रवींद्र ठाकुर, डॉ. विजय धोटे, अशोक उमाठे, नीलेश पटे, महेश चकोले, अरविंद ताजने, कुलभूषण नवधींगे यांच्यासह नगरसेवक, पदाधिकारी आणि कार्यकर्त्यांनी परिश्रम घेतले.

कार्यक्रमाचे सूत्रसंचालन पवन सतपुते यांनी केले.

संवाददाता : किशोर ढुंढेले, सावनेर

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.