Published On : Sat, Aug 8th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

सावनेर में 8 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू, गले से निकली प्लास्टिक रिंग

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले के सावनेर में पुलिस की सतर्कता और सर्पमित्रों की तत्परता से करीब 8 फीट लंबे अजगर की जान बचा ली गई। अजगर के गले में प्लास्टिक की रिंग फंसी हुई थी, जिसके कारण उसे काफी परेशानी हो रही थी। रिंग निकालने के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

घटना 8 अगस्त की रात करीब 1 बजे की है। सावनेर पुलिस स्टेशन के PSI स्वप्नील गेडाम रात में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान छोटा पुलिया परिसर में उन्हें एक अजगर सड़क पार करते दिखाई दिया। अजगर की धीमी चाल देखकर उन्हें शक हुआ। वाहन रोककर जांच करने पर उसके गले में प्लास्टिक की रिंग फंसी मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए PSI स्वप्नील गेडाम ने तत्काल सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड को सूचना दी। इसके बाद सर्पमित्र शुभम को मौके पर बुलाया गया। सर्पमित्र ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसके गले में फंसी प्लास्टिक की रिंग निकाल दी।

जांच के दौरान अजगर के गले पर मामूली चोट भी पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक अधिवास में छोड़ दिया गया।

Advertisement

सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड के अनुसार, प्लास्टिक की रिंग गले में फंसी होने के कारण अजगर को भोजन निगलने में परेशानी हो रही होगी। समय रहते रेस्क्यू किए जाने से उसकी जान बच गई।

पुलिस की सतर्कता और सर्पमित्रों की तत्परता से एक बेजुबान वन्यजीव को नया जीवन मिला। इस सराहनीय कार्य की स्थानीय स्तर पर प्रशंसा हो रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.