Published On : Mon, Jan 30th, 2017

सतीश चतुर्वेदी गड़करी वाडा पहुंचे तो खोपड़े को आया पसीना

Advertisement


नागपुर:
 कांग्रेस के दिग्गज नेता सतीश चतुर्वेदी शनिवार को सपत्नी गड़करी वाडा पहुँच गए तो शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. यहाँ तक कि पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े भी भागे-भागे गड़करी वाडा पहुंचे.

हुआ यह था कि नागपुर महानगर पालिका चुनाव प्रभारी अनिल सोले, शहर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुधाकर कोहले एवं नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिलने पहुंचे थे. इस बैठक का संदर्भ नागपुर महानगर पालिका चुनाव ही था. तभी पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सतीश चतुर्वेदी सपत्नी गड़करी वाडा पहुंचे. वे वहां अपने पौत्र के उपनयन संस्कार का निमंत्रण देने पहुंचे थे. लेकिन चतुर्वेदी दम्पति के वहां अल्पकालीन उपस्थिति से ही नागपुर शहर में चर्चा का बाजार गर्म हो गया. यह खबर पूर्व नागपुर के विधायक कृष्णा खोपड़े तक पहुँची तो वह भी गड़करी वाडा की तरफ़ दौड़ पड़े.

विधायक खोपड़े जब वहां पहुंचे तो सतीश चतुर्वेदी गड़करी वाडा ने निकल रहे थे. दोनों की भेंट गड़करी वाडा के मुख्य द्वार पर हो गयी. पसीना-पसीना हुए कृष्णा खोपड़े को जब यथार्थ की जानकारी हुई तो उन्होंने राहत की साँस ली. सारे दिन इस घटनाक्रम की चर्चा शहर में होती रही और लोग पेट पकड़कर हँसते रहे.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges