Published On : Mon, Jan 30th, 2017

Videos: मनपा चुनाव 2017 – प्रभाग 48 के जनप्रतिनिधियो का रिपोर्ट कार्ड

Advertisement

नागपुर : महानगर पालिका चुनाव का ऐलान होने के साथ ही जनता की सेवा में लगे वर्तमान नगरसेवक अब बीते 5 वर्षो में अपने द्वारा किये गए काम का लेखाजोखा जनता के सामने रख रहे हैं। नागपुर टुडे का प्रयास है कि जनप्रनिधियों का रिपोर्ट कार्ड और अपने नगरसेवक के काम के प्रति सोच को सामने लाये। जनता अपनी समस्याओं के निदान के लिए अपने नगरसेवक का चुनाव करती है और काम की ही बदौलत जनप्रतिनिधि का चुनाव भी करती है।

आज हम आप को प्रभाग 48 का मुआयना करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत सिरसपेठ, रेशमबाग और वकीलपेठ जैसे इलाके आते हैं। इस बार प्रभागों के परिसीमन के बाद यह इलाका अन्य प्रभाग के अंतर्गत शामिल है। इलाके का ज्यादातर भाग पुराना है इसलिए यहाँ की समस्याएं भी गंभीर हैं। मौजूदा नगरसेवकों का दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ज्यादातर समस्याओं को निपटा दिया है। प्रभाग का 48 को टैंकर मुक्त बनाने का दावा भी जनप्रतिनिधियों ने किया है।

सारिका नांदुरकर- नगरसेविका प्रभाग,48

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इलाके की नगरसेविका सारिका नांदुरकर के मुताबिक शहर की पुरानी बस्तियां उनके प्रभाग में होने से उन्हें काम करने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले जहाँ उनके प्रभाग में हर दिन करीब 15 टैंकरों से जलापूर्ति की जाती थी, पर बीते दो साल से उनका प्रभाग टैंकर मुक्त हो गया है। प्रभाग में नए सिरे से पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाई गयी। साथ की सीवरेज की निकासी की उपयुक्त व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को जनता के सहयोग से प्रभावी रूप से अमल में लाया गया।

Advertisement

रविंद्र भोयर -नगरसेवक प्रभाग,48

रेशमबाग परिसर से ही नगरसेवक रविंद्र भोयर ने अपने कार्यकाल में किये गए काम पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि वक्त के साथ समस्याएं आती है उन्हें सुलझाने का प्रयास भी होता है। जनता से जनसंपर्क की किसी तरह की बाध्यता न रहे इसलिए उन्होंने जनसंपर्क कार्यालय ही नहीं बनाया। जनता की शिकायत सुलझाने का हरसंभव प्रयास किया। इस बार अगर उन्हें जनता फिर एक बार मौका देती है तो वो अपने प्रभाग को डिजिटल बनाएंगे।

विजय बाभरे, पूर्व नगरसेवक

एक ओर प्रभाग 48 के दोनों नगरसेवक जहाँ अपने कार्यकाल को बेहतर बता रहे है वही दूसरी ओर विपक्ष नगरसेवकों के दावों और कार्यों को खोखला बता रहा है। इसी प्रभाग से कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले विजय बाभरे के मुताबिक प्रभाग की समस्या जस की तस बनी हुई है उन्होंने दोनों नगरसेवकों के कार्यकाल को असफल ठहराया है।

सिरसपेठ ,रेशमबाग ,सराईपेठ में रहनेवाले नागरिकों से जब प्रभाग में नगरसेवकों की ओर से इलाके में किए गए कार्यों के बारे में बात की गई तो कुछ लोग नगरसेवकों के कार्यों से संतुष्ट दिखाई दिए तो ज्यादातर नागरिकों ने समस्याएं गिनाते हुए अपनी नाराजगी भी जताई।

(यह कार्य आकलन वर्ष 2012 के मनपा चुनाव के वक़्त व्याप्त स्थितियों के आधार पर किया गया है।)

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges