Published On : Tue, Jul 7th, 2020

ज्वैलरी शॉप में PPE किट पहनकर चोरी ,78 तोला सोना लेकर फरार हुए चोर

Advertisement

Representational Pic

सतारा: कोरोनावायरस (Coronavirus) जैसी गंभीर बीमारी से बचने में मदद करने वाली निजी सुरक्षा उपकरण (PPE) किट का इस्तेमाल चोरी में करने का मामला सामने आया है. यह मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले का है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीपीई किट पहने चोरों ने सतारा जिले में एक ज्वैलरी शॉप में हाथ साफ किया और 780 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए हैं. चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज में दिखाई दे रहा कि चोर शो केस और अलमारी में रखे हए आभूषणों को उठा रहे हैं. इसमें दिखाई दे रहा है कि चोर कैप, मास्क, प्लास्टिक जैकेट और दस्ताने पहनकर दुकान में घुसे और ज्वैलरी उठा ले गए. यह घटना दो दिन पुरानी बतायी जा रही है.

फलटण पुलिस थाने में दुकान के मालिक की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दुकान के मालिक का कहना है कि चोर 78 तोला (780 ग्राम) सोना लेकर गए हैं. उन्होंने बताया कि चोर दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.