Published On : Tue, Jul 7th, 2020

बकरी व्यवसायी को लुटने के आरोप मे कोराडी थाने का हवालदार गिरफ्तार

Advertisement

कटंगी / बालाघाट/नागपुर: विगत २ जुलाई २०२० को बालाघाट स्थानिक तिरोडी थानान्तर्गत बकरी व्यवसायी हितेश सुधाकर पारधी के साथ ५४,५००/-रुपये कि लुट कि रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस संदर्भ मे थाना इंचार्ज ने फरियादी कि शिकायत पर अपराध क्रमांक 260/20 मामला दर्ज कर भांदवि 394 गुनाह दर्ज किया था। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा उप अधिक्षक के मार्गदर्शन में इस अपराध मे लिप्त आरोपियों को पकडने एक टीम गठित कि गई थी।

आरोपियों को पकडने १० हजार रुपये का ईनाम घोषित था

बकरी व्यवसायी हितेश सुधाकर पारधी के साथ हुई लुट के मामले मे लिप्त आरोपी यो को पकडने १० हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। बताया जाता है कि लांजी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घुमते ४ आरोपियों को लांजी पुलिस ने पकडा और उन्होंने इसकि सुचना तिरोडी थाने में दि।

तिरोडी थाने कि पुलिस ने इन चारो संदिग्धों कि कडाई से जांच करने पर चारो आरोपियों ने अपना गुनाह कबुल किया। घटना के ४८ घंटो के भीतर इस लुट कि घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों को बालाघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

लुट कि घटना मे लिप्त आरोपी निकला कोराडी थाने का हवालदार

बकरी व्यवसायी हितेश सुधाकर पारधी को लुटने कि घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह का सरगना निकला नागपुर के कोराडी थाने का हवालदार ।अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अधिक्षक ने प्रेसवार्ता आयोजित कर इस संदर्भ मे जानकारी देते हुए कहा कि इस लुट पाट कि घटना में गिरफ्तार आरोपी १) दिपक घनश्याम निमोने (उम्र-३५ साल) , पता- वार्ड क्रमांक २ कोराडी, २) अनिल क्रृष्णा उमरे(उम्र २३ साल) , पता – नुर नगर वार्ड क्रमांक ५, देवी मंदिर रोड कोराडी महादुला , ३) इर्शाद खान राशिद खान (उम्र १९साल), पता – टेकानगर , चार खंबा चौक पाचपावली थाना, ४) आकाश हेमराज बोपचे (उम्र २० साल) पता- फुले नगर, महादुला आदी है।

लुट पाट कि घटना मे इस्तेमाल स्विफ्ट कार MH 31 CR 4690 भी तिरोडी पुलिस ने बरामद कि है। आरोपियों को पकडने संतोष पंदरे थाना निरिक्षक लांजी पुलिस थाना, कमल निंगवाल थाना निरिक्षक कटंगी, उपनिरीक्षक मानसिंह चौधरी तिरोडी थाना, उपनिरीक्षक अहिरवार, तथा उनकी टीम ने सफलता हासिल कि।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.