Published On : Fri, Aug 24th, 2018

फिल्म देखने आईं सारा को पिक करने आए पापा सचिन तेंदुलकर, वीडियो हुआ Viral

Advertisement

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों अपने ग्लैमर से जलवे बिखेर रही हैं. बेटे अर्जुन तेंदुलकर जहां क्रिकेट में बॉलर ऑल राउंडर के तौर पर करियर देख रहे हैं तो बेटी सारा भी बॉलीवुड में कदम रखने की फिराक में हैं. फिलहाल सारा ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की, लेकिन मीडिया में उन्हें लेकर अक्सर यह हलचल रहती है. हाल ही में सारा तेंदुलकर मूवी देखने गई हुईं थी, जहां उन्हें रिसीव करने के लिए खुद उनके पापा सचिन तेंदुलकर घर पहुंचे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सचिन की बेटी सारा की उम्र 20 साल की है. वह फिल्म देखने के बाद थियेटर से अकेली बाहर निकली. बाहर पापा सचिन तेंदुलकर अपने कार में काफी देर से इंतजार कर रहे थे. कई बार ये अवफाह भी उड़ चुकी है कि वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. लेकिन सचिन ने इसे भी सिरे से खारिज कर दिया था. बता दें, सेलेब्स की पार्टी में और फंक्शंस में नजर आती हैं. स्टार डॉटर होने के बाद भी वो लाइमलाइट से दूर रहती हैं.

वैसे तो क्रिकेट वर्ल्ड में सचिन की हर मोर्चे पर मिसाल दी जाती है, लेकिन तेंदुलकर की जिंदगी में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी बेटी हैं. नन्ही सी उम्र से सारा अपने पिता को अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करती रही हैं. खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचने वाली सारा ने ही सचिन को चैरिटी में दान देने की सीख दी थी.

टिप्पणियां इस बात का खुलासा खुद सचिन ने एक इंटरव्यू में किया था. वह अक्सर इवेंट्स में बेटी की तारीफ करने से नहीं चूकते हैं. वह सारा को खुद के लिए प्रेरणा बताते हैं.

Credit: khabar.ndtv

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.