Published On : Fri, Aug 24th, 2018

रणबीर संग काम कर चुके इस कोरियोग्राफर ने की सुसाइड, लंबे समय से चल रहे थे परेशान

Advertisement

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करे चुके बॉलीवुड के डांसर अभिजीत शिंदे ने पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली है। गुरूवार को अभिजीत का शव उनके घर में लटका हुआ मिला। साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि उनके बैंक अकाउंट को बेटी के नाम ट्रांसफर कर दिया जाए। वहीं अभिजीत की पत्नी का कहना है कि वह लंबे समय से परेशान चल रहे थे और काफी डिप्रेशन में रहते थे।

बताया जा रहा है कि अभिजीत अपनी पत्नी और बेटी के घर छोड़ने के बाद लंबे समय से परेशान चल रहे थे। उन्हें बेटी से मिलने की इजाजत भी नहीं मिल रही थी। जिसके चलते वह काफी डिप्रेश्ड थे। इससे परेशान होकर उन्होंने सीलिंग फैन में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली।

बताया जा रहा है कि अभिजीत ने जिस समय फांसी लगाई उस समय उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। जिसके बाद फ्लैट में मौजूद लोगों ने सीलिंग फैन पर लटके उनके शव को देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।

यहां पहला खुदकुशी का मामला नहीं है। इससे पहले नाना पाटेकर की फिल्म ‘अब तक छप्पन’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर रविशंकर आलोक ने भी पिछले महीने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। रविशंकर के भाई ने बताया कि वो लंबे समय से काम ना मिलने के कारण डिप्रेशन में थे।

Advertisement

माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। पिछले ही महीने तमिल इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने वलासारावक्कम में स्थित अपने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी। प्रियंका तमिल टीवी शो वामसम में ज्योतिका के किरदार के लिए फेमस थीं।

Credit: Amar Ujala

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.