
नागपुर: नागपुर जिले के सावनेर में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अंबिका बार के पास स्टील से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही सावनेर पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे सावनेर पुलिस थाना क्षेत्र के अंबिका बार के पास हुआ। RJ-01 GB-3347 नंबर का ट्रक कळमेश्वर से स्टील लेकर राजस्थान जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर सड़क की खुदाई का कार्य चल रहा था। चालक को इसकी समय पर जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड ने सावनेर पुलिस थाना की पुलिस निरीक्षक ऋतुजा जाधव को जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल चालक 35 वर्षीय प्रवीण हर्जिन कठात, निवासी बिलावर, राजस्थान, को सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से सावनेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तत्परता से घायल चालक को समय रहते उपचार मिल सका। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाकर यातायात भी जल्द सामान्य कर दिया गया। फिलहाल सावनेर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...
गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...
राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...
बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...
हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...




