Published On : Sun, Mar 22nd, 2015

अकोला : संस्कृति संवर्धन समिति की विशाल स्वागत यात्रा

Advertisement


yatraa  (1)
अकोला।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्कृति संवर्धन समिति की ओर से भारतीय नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्र निकाली गई. शहर के हजारों लागों ने इस स्वागत यात्रा में सम्मिलित होकर हर्षोल्लास  के साथ नूतन वर्ष का स्वागत किया. गुढीपाडवा अर्थात चैत्र शुद्ध प्रतिपदा के पावन पर्व पर आयोजित इस शोभायात्रा में अग्रस्थान पर भव्य रथ रखा गया था जिसमें रानी लक्ष्मीबाई, जिजामाता, छत्रपति शिवाजी  महाराज स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में बालकों को सजाया गया था.

स्थानीय श्री राजराजेश्वर मंदिर में महापौर उज्वला देशमुख ताा संस्कृति संवर्धन समिति के अध्यक्ष डा. आर.बी. हेडा, कार्याध्यक्ष डा. हेमंत जोशी आदि मान्यवरो के हाथों पूजन कर स्वागत यात्रा का आरंभ किया गया. ढोलताशे, डी.जे., पारंपारिक ढोल आदि की गूंज से समूचा अकोला शहर झूम उठा. जय हिंद चौक, बारा ज्योर्तीलींग मंदीर मे महाआरती तथा प्रसाद वितरण क स्वागत यात्रा समारोह का समापन किया गया. यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्था, सामाजिक कार्यकर्ता तथा युवा वर्ग द्वारा पुष्पवर्षाव, पटाखों की आतिषबाजी, लेझीम पथकों का समावेश कर भव्य स्वागत किया गया.

yatraa  (2)
तापडिया नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ की ओर से डा. अनंत श्रावगी द्वारा निर्मित सभी रोगों पर असरदार ऐसी अमृत प्रसाद  नामक चूर्ण का नि:शुल्क वितरण किया गया. पालकमंत्री डा. रणजीत पाटील, आमदार गोवर्धन शर्मा, आमदार रणधीर सावरकर, आमदार गोपीकिशन बाजोरिया, डा. अशोक ओलंबे, डा.सतीष उटांगले, बाबासाहब  पाठक, राहुल राठी, कृष्ण शर्मा, सूरज भगेवार, गोपाल नागपुरे, इंद्राणी देशमुख, शारदा बियाणी, सोनल ठक्कर, लता गावंडे, भारती शेंडे, शंतनू जोशी, उदय महा आदि अनेक मान्यवरों का समावेश था. स्वागत यात्रा सफल करने के लिए संस्कृति संवर्धन समिति के अध्यक्ष डा. आर.बी. हेडा, कार्याध्यक्ष डा. हेमंत जोशी, नरेंद्र देशपांडे, नरेंद्र राठी, महेश जोशी, राहुल राठी, हेमेंद्र राजगुरू, दीपक मायी, निलेश देव, कपिल  रावदेव, पवन केडिया, अंबरीष कवीश्वर, प्रशांत पाटील, सूरज भगेवार, राजीव शर्मा, डा. प्रशांत मुलावकर, आर.बी. देशपांडे, महेश मोडक, भूषण बापट, शशांक जोशी, प्रकाश घोगलिया, गोपाल नागपुरे आदि ने प्रयास किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.