Published On : Sun, Mar 22nd, 2015

अकोला : वडद में किसान ने की खुदकुशी

Advertisement


अकोला।
दहीहांडा पुलिस थाने अंतर्गत आने वाले वडद स्थित युवा किसान दादाराव यशवंत उमाले (38) अपने घर में गले को फंदा लगाकर खुदकुशी करने की घटना आज 21 मार्च को सुबह 4 बजे के दौरान घटी है. इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी के अनुसार, वडद के युवा किसान दादाराव उमाले के यहां दो पकड खेती है. गत दो सालो से लगातार फसलों की कम पैदावार, ऋण, माता-पिता की बीमारी कमजोर आर्थिक स्थिति से  तंग आकर 21 मार्च को सुबह घर में गले को फंदा लगाकर खुदकुशी की है.

परिवार का पालन पोषण तथा माता पिता की बीमारी के लिए दवा उपचार करने के लिए पैसो की कमी से वह हमेशा तनाव में रहता था.  उसमें खेती के लिए निकाला गया ऋण तथा अन्य ऋण से तंग आया था. जिससे उन्होंने खुदकुशी करने की जानकारी है. घटना की जानकारी मिलते ही दहीहांडा पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर मृतक  किसान दादाराव उमाले की शल्यचिकित्सा के लिए सामान्य  अस्पताल अकोला में भेज गया. आगे की जांच दहीहांडा पुलिस कर रही है. उसके पश्चात पत्नी, बेटा, बेटी एवं माता-पिता ऐसा भरापुरा परिवार है.  उसकी खुदकुशी से सभी ओर शोक व्यक्त किया जा रहा है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.