Published On : Sat, Sep 26th, 2020

संजय राउत बोले- बिहार चुनाव में अगर मुद्दे खत्म हो गए हैं तो मुंबई से पार्सल किए जा सकते हैं

Advertisement

sanjay-raut-karnataka

नागपुर– बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है. इस बीच शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि बिहार में चुनाव विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर मुद्दे की कमी हो मुंबई से मुद्दों को पार्सल किया जा सकता है.

संजय राउत ने कहा, “बिहार में चुनाव विकास, कानून व्यवस्था, और सुशासन के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, लेकिन अगर ये मुद्दे समाप्त हो गए हैं तो मुंबई से मुद्दों को पार्सल के रूप में भेजा जा सकता है.” शिवसेना नेता का निशाना बिहार की सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ है जिसमें जेडीयू और बीजेपी अहम भूमिका में हैं.

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इससे पहले उन्होंने चुनाव की तारीखों के एलान के बाद शुक्रवार को सवाल किया था कि क्या देश में कोरोना वायरस की महमारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराना उचित है? उन्होंने काहा था कि महामारी की वजह से देश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है, जो पहले कभी नहीं थी. उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या अब कोरोना वायरस की महमारी समाप्त हो गई है? क्या चुनाव कराने के लिए स्थिति ठीक है?’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि संसद से पारित कृषि विधेयकों का बिहार के चुनावों पर असर नहीं होगा, क्योंकि राज्य में केवल जाति और धर्म के आधार पर मतदान होगा. बिहार चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा बनने के सवाल पर शिवसेना सांसद ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार के पास विकास या सुशासन के बारे में बोलने के लिए कुछ नहीं है.’’

Advertisement

बता दें कि बिहार में तीन चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे. 28 अक्टूबर को पहले चरण में 71 सीटों पर वोटिंग होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग होगी और सात नवंबर को तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटे हैं.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges