Published On : Mon, Sep 3rd, 2018

संजय दत्त बनेंगे एंटी-ड्रग कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर

Advertisement

एक दौर में खुद ड्रग एडिक्ट रह चुके एक्टर संजय दत्त जल्द ही उत्तराखंड के एंटी-ड्रग कैंपेन के लिए विज्ञापन करते नजर आ सकते हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि संजय ने इस कैंपेन में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने के लिए हामी भर दी है.

ट्वीट के मुताबिक रावत ने कहा, “बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने उत्तराखंड के एंटी-ड्रग कैंपेन में ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए हामी भर दी है.” रावत ने बताया कि संजय दत्त का ऐसा कहना है कि उन्होंने खुद ड्रग एडिक्शन के चलते जीवन में बहुत सी दिक्कतों का सामना किया है, और वह इस कैंपेन को करना चाहेंगे.

गौरतलब है कि एक्टर संजय दत्त लंबे वक्त तक ड्रग एडिक्शन के शिकार रहे हैं. हालांकि उन्होंने बाद में इस लत को छोड़ने का संकल्प लिया जिसमें उनके पिता सुनील दत्त ने उनकी पूरी मदद की. सुनील दत्त ने संजय को अमेरिका के एक रिहैबिलेशन सेंटर में भर्ती कराया. संजय के इस एडिक्शन और उनके इसे छोड़ने की कहानी को उनकी बायोपिक फिल्म संजू में प्रमुखता से दिखाया गया है.

इसके अलावा संजय दत्त खुद भी कई बार इसका जिक्र करते रहे हैं. संजय जल्द ही फिल्म तोरबाज, प्रस्थानम और कलंक में नजर आएंगे. उनकी पिछली फिल्म भूमि थी जिसमें वह लीड रोल प्ले करते नजर आए थे. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Advertisement

Credit: Aaj Tak

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.