Published On : Mon, Sep 3rd, 2018

कंगना फिर हुईं आलोचना का शिकार, अब इस फिल्म राइटर ने साधा निशाना

Advertisement

मुंबई: फिल्म राइटर अपूर्व असरानी ने सोशल मीडिया पर कंगना पर निशाना साधते हुए फिल्ममेकिंग में टांग अड़ाने की बात कही है। अपूर्व ने ए‍क ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म में कैमरे के पीछे भी खुद की उपस्थिति जताना, हावी होना और अपनी बात मनवाने जैसी हरकतें करना उनके लिए ‘हारा-कीरी’ (आत्महत्या) जैसा है। वह खुद को गर्त में धकेल रही हैं।

असरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कंगना की एक बार फिर आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक स्टार फिल्म को हाइजैक कर रही है और यूनिट के सदस्यों की कड़ी मेहनत को दबाना hara-kiri यानि सुसाइड का सबसे खराब स्वरूप है। जब इससे प्रभावित फिल्मकार इसे नियंत्रित नहीं कर सकते और इसके बजाय चुप्पी साध लेते हैं तो वे एक बहुत घमंडी शख्स को उपद्रव मचाने देते हैं और आखिरकार फिल्म को बर्बाद करने देते हैं।’

बता दें कि कंगना और असरानी के बीच की खींचतान सबसे पहले फिल्म ‘सिमरन’ (2017) को लेकर सामने आई थी, जब एक्ट्रेस ने कहा था कि असरानी ने इस फिल्म की जो कहानी लिखी थी, वह काफी डार्क थी और उन्होंने इसमें कुछ बदलाव किए। उस समय भी लेखक ने कंगना की खूब आलोचना की थी।

एक यूजर ने जब उनसे पूछा कि इसके लिए विकल्प क्या है तो उन्होंने कहा कि पहले दिन से इस संबंध में ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनानी चाहिए। राइटर ने कहा कि अगर कोई और आपकी फिल्म को निर्देशित कर रहा है और आप उसे रोकने में असमर्थ हैं तो फिर बस फिल्म से अलग हो जाएं।

बता दें कि कंगना की आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के निर्देशक क्रिश एक दूसरी फिल्म में बेहद व्यस्त हो गए हैं और कंगना फिल्म के पैचवर्क को निर्देशित करने में जुट गई हैं। कहा जा रहा है कि कंगना के हस्तक्षेप के बाद से ही एक्टर सोनू सूद भी फिल्म से अलग हो गए हैं।

सोनू सूद के फिल्म से अलग होने के बाद यह मामला सुर्खियों में हैं। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि एक्टर ने फिल्म ‘सिम्बा’ की डेट्स के चलते कंगना की फिल्म को छोड़ दिया है। लेकिन कंगना ने सोनू को निशाने पर लेते हुए दावा किया है कि उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि वह एक महिला निर्देशक के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे। सोनू ने कंगना के इन दावों को नकार दिया है।

Credit: Ennaduinya

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.