
नागपुर: शुक्रवार को सादगी से आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नगरसेवक संजय बंगाले ने नागपुर सुधार प्रन्यास के ट्रस्टी का पदभार संभाला। नासुप्र के नियमानुसार नासुप्र के विश्वस्त मंडल में मनपा की ओर से एक सदस्य को नियुक्त किया जाता है। इस बारे में हाल ही में संपन्न हुए एक मनपा की महासभा में उनका चयन नासुप्र के ट्रस्टी के पद पर किया गया था।
महापौर दयाशंकर तिवारी ने बंगाले का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक गण कृष्णा खोपडे एवं मोहन मते, उपमहापौर मनीषा धावडे, स्थायी समिती अध्यक्ष प्रकाश भोयर, सत्तापक्ष नेता अविनाश ठाकरे, धरमपेठ ज़ोन के सभापति सुनिल हिरणवार, पूर्व महापौर माया इवनाते, वरिष्ठ नगरसेवक भुषण शिंगणे, वरिष्ठ नगरसेवक डॉ. रविंद्र भोयर, नगरसेविका उज्वला शर्मा, नगरसेवक निशांत गांधी व सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश पारेख ने बंगाले का अभिनंदन किया।
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...
नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...
यवतमाल में उद्धव ठाकरे का भव्य स्वागत ...#newsupdate #latestnews #maharashtranews #vidharbh
शहीद परिवारों को स्टाम्प शुल्क से राहत #nagpurnews #NewsUpdate #LatestNews #chandrashekharbawankule







