Published On : Fri, Jun 4th, 2021

शादी समारोह समेत 26 प्रतिष्ठानों पर एनडीएस ने की कार्रवाई

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उपद्रव खोजी दल ने शुक्रवार को दोन शादी समारोह की जगह समेत 26 दूकान-प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की और उनसे कुल मिलकर 2.5 लाख का जुर्माना वसूला। आशीनगर ज़ोन की टीम ने वीनस क्रिटीकल केयर अस्पताल को 40 हज़ार रुपए का जुर्माना सामान्य कचरे में जैविक कचरा डालने के लिए किया। इसी तरह गांधीबाग ज़ोन और सतरंजीपुरा ज़ोन के टीमों ने दो अलग अलग शादी समारोह में कोविड नियमों का उल्लंघन करने के लिए दस हज़ार रूपए का जुर्माना वसूला। टीम ने 43 प्रतिष्ठानों और मंगल कार्यालयों का निरीक्षण किया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के निर्देशानुसार तथा उपद्रव खोजी दल के प्रमुख वीरसेन के मार्गदर्शन में मनपा की टीमों ने यह कार्रवाई की।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.