Published On : Fri, Nov 16th, 2018

सानिया ने गोला फेक स्पर्धा में हासिल किया गोल्ड मेडल

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिल्हा एथलेटिक्स असोसिएशन द्वारा आयोजित नागपुर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चैंपिनशिप 2018 में गोल्डन स्टार स्पोर्ट्स क्लब पारशिवनी की सानिया सय्यद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. इस स्पर्धा में 14 वर्षीय लड़कियों के गोला फेक स्पर्धा में सानिया इनायत सय्यद ने उत्तम प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक प्राप्त किया . आगामी डिसेंबर महीने में आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्टेडियम में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप स्पर्धा के लिये सानिया अब पात्र हो चुकी है . सानिया इसी साल विभागीय शालेय स्पर्धा, खासदार क्रीड़ा महोत्सव और नागपुर जिल्हा एथलेटिक्स असोसिएशन द्वारा आयोजित दोनो राज्य स्तरीय स्पर्धा में सहभागी हो चुकी है.

सानिया ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने पिता इनायत सय्यद , मा निलोफर सय्यद और अपने कोच शेखर कोलते को दिया है. सानिया सय्यद के इस स्वर्णिम सफलता के लिए पारशिवनी के सभी नागरिक , शिक्षक वर्ग और गोल्डन स्टार स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य प्रशिक्षक शेखर कोलते ने सानिया को बधाई दी है.

Gold Rate
Mar 10, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,50,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,76,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement