Published On : Wed, Apr 29th, 2015

भामरागढ़ : केंद्र सरकार के विरोध में निकाली संघर्ष यात्रा

Advertisement

Sanghrsh yatra in bhamragadh
भामरागढ़ (गड़चिरोली)। तहसील के आदिवासियों ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में आवाज बुलंद की. हजारों की संख्या में लोग संगठित हो गए. केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भामरागढ़ वासियों ने 25 अप्रैल से संघर्ष यात्रा शुरू की.

भामरागढ़ तहसील के आदिवासियों ने अपने अधिकारों को पाने के लिए सुदूर इलाकों से संघर्ष यात्रा निकाली. सैकड़ों आदिवासी इस यात्रा में शामिल हुए. गड़चिरोली जिले में पेसा कानून पर गंभीरता से अमल किया जाए, बांस कटाई ग्राम सभाओं के माध्यम से की जाए, इस निर्णय के लिए जिलाधीश अनुमति दें, केंद्र सरकार ने लागू किए भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के हितों के विरोध में होने से यह कानून तत्काल रद्द करने, गौहत्या कानून रद्द करने, आदिवासी विकास प्रकल्प कार्यालय के लिए पृथक पक्की इमारत तत्काल निर्माण करने और प्रकल्प के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने की सख्ती करने, तहसील के ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य की गंभीर समस्या बनी हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.