Published On : Wed, Apr 29th, 2015

यवतमाल : पत्नीपर दागी गोली

Advertisement


लोहारा की घटना

यवतमाल। लगभग डेढ़ वर्ष से मायके में रह रही पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दामाद को जब ससुरालवालों के इनकार का सामना करना पड़ा तो उसने देसी कट्टे से ससुरालवालों पर गोली दाग दी. एक गोली पत्नी के कान को जख्मी करते हुए गुजरी, जबकि दूसरी गोली देसी कट्टे में ही अटक गई. यह शहर से सटे लोहारा की वारदात है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे हुई इस सनसनीखेज वारदात का आरोपी मध्य प्रदेश के झांसी जिले के छेरवाना निवासी ज्ञानसिंह दोहेरी (27) है. ज्ञानसिंह का ससुराल लोहारा का है. वहां उसकी पत्नी सोनू गत डेढ़ वर्ष से रह रही थी. सोनू से ज्ञानसिंह ने बार-बार अपने घर लौट आने को कहा, लेकिन उसके ससुरालवाले इस बात के लिए तैयार नहीं थे. सोनू के मायके वालों का आरोप था कि ज्ञानसिंह के घर में सोनू के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जाता है. इसके बावजूद ज्ञानसिंह मंगलवार को लोहारा पहुंचा और उसने सोनू से घर वापस चलने को कहा. इस वक्त घर में मौजूद सोनू के साले गजानन कुलसंगे के साथ उसका विवाद और झड़प हुई. इससे गुस्साए ज्ञानसिंह ने अपने पास रखे देसी कट्टे को निकालकर गोली दाग दी. जानकारी मिलते ही शहर पुलिस विठ्ठल मंदिर के पास स्थित घटनास्थल पहुंची तथा आरोपी ज्ञानसिंह को गिरफ्तार कर लिया. वहीं देसी कट्टा भी जब्त कर लिया. आगे की जांच पुलिस कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.