Published On : Tue, Jan 7th, 2020

मेअर संदीप जोशी फायरिंग: सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, मिलते ही  खुल सकता है राज !

Advertisement

अधिवेशन के दौरान मेयर संदीप जोशी को बाइक सवारों ने उनके गाड़ी पर गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की लेकिन वह बाल-बाल बच गए !

नागपुर टुडे : नागपुर के मेयर संदीप जोशी एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। अधिवेशन के दौरान  रात को जोशी अपनी कार से जा रहे थे, इसी दौरान देर रात मेयर जोशी अमरावती आउटर रिंग इलाके से गुजर रहे थे। मेयर खुद ही गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान हेल्मेट लगाए हुए बाइक सवार दो लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं। हमले में जोशी को तीन गोलियां मारी गईं। मेयर जोशी शादी का सालगिराह होने के वजह से परिवार सहित कुछ मित्रगनो के साथ एक ढ़ाबे से खाना खाकर अपने घर जा रहे थे।उसी दौरान घटना घटी।

अधिवेधन के दौरान ईस तरह की घटना घटने से यह विषय काफी चर्चा मे रहा । नागपुर कमिश्नर भूषन कुमार उपाध्याय  इस घटना की जाँच नागपुर क्राईम ब्रांच को सौप दी।

Advertisement

6 दिसंबर को धमकी मिली थी

बीजेपी से ताल्लुक रखने वाले नागपुर के मेयर संदीप जोशी को 6 दिसंबर को पत्र द्वारा धमकी भी दी गई थी। जोशी ने नागपुर  शहर में कई स्थानों पर शिकायत पेटी भी रखी गई थी। एक बक्से में, संदीप जोशी को एक गुमनाम धमकी भरा पत्र मिला। इस पत्र में उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जोशी ने इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई थी।

इस  मामले की गंभीरता को देखते हुवे नागपुर पुलिस की किरकिरी भी हो रही है , नागपुर पुलिस को मामले को सुलझाने के लिए काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है । क्राईम ब्रांच ने हजारो संदिग्धो से गहराई से पुछताछ की है , घटना स्थल पर किसी भी तरह के सीसीटीवी फुटेज नही होने के कारण किसी भी तरह का सुराग नहीं लग रहा है , जिस तरह से हमले को अंजाम दिया गया है उससे हमलावर पेशेवर लग रहे है , जिस जगह से धमकी भरा पत्र मिला है वहाँ के भी सीसीटीव फुटेज खंगाले जा रहे है , उसमे कुछ संदिग्ध नजर आ रहे है , एक को छोड़कर सभी संदिग्धो से पुछताछ हो गई है , एक संदिग्ध के पास पुलिस पहुच नही पा रही है , यह संदिग्ध युवक का हुलिया सीसीटीवी में कैद हुवा है ,इसने सफेद कलर का जॉकेट पहना है साथ ही इसके पास बुलेट गाड़ी भी नजर आ रही है , जल्द ही नागपुर क्राईम ब्रांच नागरिकों से अपील करने वाली है ईस तरह का संदिग्ध युवक नजर आए तो तुरंत नागपुर क्राईम ब्रांच के  0712-2586763 ईस नंबर पर संपर्क करे ,जानकारी देनेवाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे विशेष ईनाम दिया जाएगा।

– रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.