Published On : Tue, Jan 7th, 2020

छात्रों के समर्थन में दीपिका पादुकोण भी पहुंचीं जेएनयू, कन्हैया कुमार भी मौजूद

Advertisement

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है। जहां देशभर में लोग जेएनयू छात्रों के साथ हुई मारपीट का विरोध कर रहे हैं वहीं आज विश्वविद्यालय में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी छात्रों के समर्थन में पहुंची हैं। इस दौरान जेएनयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे। छात्रों ने दीपिका पादुकोण के सामने आजादी के नारे लगाए।

वहीं इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जेएनयू की छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष और 19 अन्य छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर चार जनवरी को इन छात्रों द्वारा सर्वर रूम में तोड़फोड़ करने और सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करने के लिए दर्ज की गई है। इसकी शिकायत जेएनयू प्रशासन ने पांच जनवरी को पुलिस में की थी।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.