Published On : Mon, Oct 22nd, 2018

सनाढ्य ब्राम्हण महिला संगठन ने की छात्रा की आर्थिक मदद

Advertisement

नागपुर: सनाढ्य ब्राम्हण महिला संगठन के तत्वावधान में मानकापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव अभिषेक व मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मंे समाज की महिलाओं ने हिस्सा लेकर शिवजी का पूजन किया।

कार्यक्रम का आरंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया गया। पश्चात भगवान शिव का अभिषेक कर मंत्र का जाप किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से नंदिनी प्रवीण दिक्षित व तेजस दिक्षित को शिक्षा हेतु 10 हजार की राशि का चेक प्रदान किया गया।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संगठन की महिलाओं द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह के उपक्रम किए जाते हैं। इस अवसर पर प्रतिभा हिंडोरिया ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आगे भी इस तरह की मदद संगठन द्वारा की जाती रहेगी। पश्चात समाज की वरिष्ठ महिलाओं गीता ढिमोले, सीमा देवी मुदगल, चंदा बुटोलिया का सत्कार किया गया। संगठन की सखियों ने डांडिया रास का आनंद उठाया। उत्कृष्ठ परिधान से सजी सखियों को पुरस्कार दिया गया।

प्रमुखता से माया राजोरिया, सरिता तिवारी, संतोष दुबे, आभा दुबे, नीलू राजोरिया, कल्पना राजोरिया, अनुराधा पांडे, करूणा मुदगल, अनिता उपाध्याय, संगीता शर्मा, संगीता ढिमोले, मेघा दिक्षित, स्वाति ढिमोले, वंदना बुुटोलिया, मनिषा नाईक, वनिता नाईक, प्रतिभा हिंडोरिया, किरण नायक, सविता नायक, ममता बुटोलिया, पद्मा तिवारी सहित अन्य सखियां उपस्थित थीं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.