Published On : Sun, Oct 21st, 2018

प्यार में धोखा, युवती का सुसाइड

Advertisement

नागपुर: वाड़ी के तवक्कल लेआउट में विगत 8 अक्टूबर की दोपहर सायली राजू बागड़े (18) नामक युवती ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी. दूसरे दिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया. जांच में पता चला कि सायली के साथ प्यार में धोखा हुआ था. ब्वायफ्रेंड ने नई गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर सायली के साथ मारपीट की थी. दोनों के बीच आने पर जान से मारने की धमकी दी थी. अब पुलिस ने सायली के पूर्व प्रेमी मंगरूल, डोंगरगांव, वर्धा रोड निवासी आशीष उइके (21) और चान्सी मेश्राम (25) के खिलाफ आत्महत्या के लिए बाध्य करने का मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार सायली और आशीष एक ही गांव के रहने वाले थे. वह बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. पढ़ने के लिए वह अपना घर छोड़कर चाचा के यहां वाड़ी के तवक्कल लेआउट में रह रही थी. आशीष अमरावती में नौकरी करता है. सायली के दूर जाने के बाद आशीष के चान्सी से प्रेम संबंध बन गए. उसके अलावा भी आशीष की 1 और गर्लफ्रेंड है. सायली को आशीष के अन्य प्रेम संबंधों का पता चला. इस वजह से दोनों का काफी विवाद हुआ. आशीष ने उसे अपने से दूर रहने को कहा था, लेकिन सायली चान्सी से अलग होने के लिए आशीष पर दबाव डाल रही थी.

आशीष और चान्सी विगत 2 अक्टूबर को सायली के घर पर गए. उसे दोनों से दूर रहने और संबंध तोड़ने को कहा. विवाद होने पर आशीष और चान्सी ने सायली के साथ मारपीट भी की. सायली की चाची ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. दोनों ने चाची के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए. तब से सायली तनाव में थी.

8 अक्टूबर की दोपहर सायली ने बाथरूम का दरवाजा भीतर से बंद कर अपने शरीर में आग लगा ली. दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और उपचार के लिए मेयो अस्पताल ले गए, लेकिन 9 अक्टूबर की दोपहर सायली की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरी घटना का पता चला. आशीष और चान्सी फरार हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.