Published On : Wed, Aug 8th, 2018

जानिए अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सबसे पहले किनको जानकारी देते हैं सलमान

Advertisement

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ कई अभिनेत्रियों के अफेयर रहे हैं. चाहे वह सोमी अली हों या ऐश्वर्या राय. लेकिन गर्लफ्रेंड बनाने को लेकर ‘भाई जान’ की स्पष्ट राय है कि इस बारे में अपने घर वालों को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए.

हाल ही एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान सल्लू मियां ने खुद ही इस बात का खुलासा भी किया. सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि महिला मित्र के मामले में उनके पिता सलीम खान ने उन्हें स्पष्ट निर्देश मिला हुआ है.

किसी गर्लफ्रेंड के साथ शहर में घूमने के बजाय मुझे उसे घर पर बुलाने को कहा गया है. ‘दस का दम-दमदार वीकेंड’ की शूटिंग के दौरान इसके मेजबान सलमान ने सेलिब्रिटी मेहमान से एक प्रश्न पूछा, ‘कितने प्रतिशत भारतीयों को सार्वजनिक स्थानों पर रोमांस करने के कारण पुलिस से डांट सुननी पड़ती है?’ एक बयान के अनुसार, मेहमान के उत्तर देने से पहले सलमान ने कहा कि प्रेमी युगलों को सार्वजनिक स्थानों पर घूमते देखना बहुत दुखद है.

ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों के साथ रिश्ते में रह चुके सलमान ने प्रेमी युगलों के बारे में कहा, ‘ये जोड़े असहाय हैं, क्योंकि ये लोग एक छोटे से घर में 8-10 लोगों के बीच रहते हैं. समाज के कारण ये युवा होटल में जा नहीं सकते.

Advertisement

महिला मित्र की जब बात आती है तो मेरे पिता ने साफ निर्देश दिए हैं. उन्होंने महिला मित्र के साथ शहरभर में घूमने के बजाय मुझे उसे घर पर बुलाने की मंजूरी दी है.’ उन्होंने कहा, ‘इसी तरह मेरी बहनों के लिए भी यही निर्देश हैं. उनकी जिंदगी में अगर कोई अच्छा लड़का है, उन्हें सबसे पहले अपने माता-पिता को बताना चाहिए और उनसे कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए. उन्होंने हमें पसंदीदा व्यक्ति से शादी करने का अधिकार दिया है.’ बता दें कि सलमान के दो भाई हैं सोहेल व अरबाज खान और दो बहनें अर्पिता और अलवीरा हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.