Published On : Wed, Aug 8th, 2018

Trailer Out : प्यार और पागलपन लेकर आ रहे हैं आज के जमाने के ‘लैला मजनू’

Advertisement

मुंबई: उस जमाने के लैला मजनू एक दूसरे के प्यार में पागल थे। आज के जमाने में ऐसा प्यार देखने को मिलना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन इस जमाने का लैला मजनू वाला प्यार लेकर आ रहे हैं इम्‍त‍ियाज अली। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इम्‍त‍ियाज अली की मोस्ट अवेटेड फ‍िल्‍म Laila Majnu का ट्रेलर र‍िलीज़ हो गया है। ये फ‍िल्‍म लैला और मजनू की अमर प्रेम कहानी को सबके सामने एक नए तरीके से पेश करेगी।

इस प्रोजेक्‍ट के ल‍िए एकता कपूर ने खासतौर पर इम्‍त‍ियाज अली के साथ हाथ म‍िलाया है। जिसे साज‍िद अली डायरेक्‍ट कर रहे हैं। फ‍िल्‍म 7 स‍ितंबर को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी।

लैला-मजनू फ‍िल्‍म का ट्रेलर काफी दमदार है। इस फ‍िल्‍म में एक्‍टर अव‍िनाश त‍िवारी मजनू के रोल में हैं, तो वहीं एक्ट्रेस तृप्‍त‍ि ड‍िमरी उनकी लैला बनी हैं। दोनों का अंदाज बेहद द‍िलकश है।

Advertisement

ये दूसरा मौका है जब स्‍क्रीन पर ये अमर प्रेम कहानी उतरने जा रही है। 1976 की लैला-मजनू में मजनू का रोल न‍िभाया था जाने माने एक्टर ऋष‍ि कपूर ने और उनकी लैला बनी थीं रंजीता कौर।

दुन‍िया की मशहूर प्रेम कहान‍ियों में शुमार लैला-मजनू के क‍िस्‍से आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। इसीलिए इस फिल्म से सबको काफी उम्मीदें हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.