Published On : Fri, Jul 27th, 2018

सलमान-कटरीना की जोड़ी फिल्मी परदे के बाद अब यहां बिखेरेंगी जलवे

Advertisement

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सबसे हिट जोड़ियों में शुमार सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी एकबार फिर से लोगों को देखने को मिल सकती है. लेकिन इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन के बजाय फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए दिखाई देंगे. दरअसल, बात यह है कि सलमान-कटरीना मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टापर्स बनने वाले हैं.

बॉलीवुड सेलेब्रिटियों के फेवरेट फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी हैं. उन्होंने कटरीना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा हैं, ‘1 अगस्त को बहुत खूबसूरत और स्टनिंग एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इंडेपरसियन कलेक्शन के साथ रैंप पर उतरेंगी.’

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कटरीना की तस्वीर के बाद मनीष ने सलमान खान भी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया हैं, ‘मनीष मल्होत्रा लेबल को 13 साल पूरे होने के जश्न पर एक्सट्राऑडिनरी सुपरस्टार सलमान खान 1 अगस्त को कैटरीना के साथ इंडो-परसियन ड्रेस में नजर आएंगे.’

फिलहाल सलमान खान फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास हैं. ‘भारत’ साउथ कोरियन फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ का हिन्दी रीमेक होगी. फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ में 1950 से लेकर 2014 तक के समय को एक आम नागरिक के नजरिए से बड़े परदे पर पेश किया गया था. फिल्म ‘भारत’ में भी कुछ ऐसा ही दिखाया जायेगा, जिसमें सलमान खान के किरदार के माध्यम से आजादी के बाद से लेकर अब तक के समय को बड़े परदे पर पेश किया जायेगा.

Advertisement

कटरीना कैफ के बॉलीवुड करियर की बात करे तो जल्द ही वह फिल्‍म ‘जीरो’ में नजर आने वाली हैं. फिल्म में कटरीना के साथ शाहरुख खान और अनुष्‍का शर्मा भी अहम भूमिका में है. फिल्म में शाहरुख बौने शख्स की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अनुष्का शर्मा वैज्ञानिक की भूमिका में दर्शकों को नजर आएंगी. इसके बाद कटरीना आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ फिल्म में नजर आएंगी.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges