Published On : Fri, Jul 27th, 2018

मेट्रो के लिए घरों से लगी 3 मीटर जगह पर बनेंगे फुटपाथ

Advertisement

नागपुर: उत्तर अंबाझरी व वर्धा रोड पर मेट्रो मार्ग से लगकर मकानों की 3 मीटर की जगह फुटपाथ के लिए मनपा द्वारा अधिग्रहित की जा रही है. इस संबंध मकान मालिकों को नोटिस भी भेज दिया गया है. लेकिन जगह के अधिग्रहण के बदले मकान मालिकों को मुआवजा नहीं मिलने वाला है. शहर में फिलहाल ओटोमोटिव चौक से मिहान और प्रजापतिनगर से लोकमान्यनगर तक मेट्रो रेल का काम शुरू है.

इस मार्ग से लगकर सड़क संकरी हो गई है. कुछ जगह पर फुटपाथ भी मेट्रो के काम के लिए दिए गए हैं. इस हालत में सड़क और फुटपाथ तैयार करने के लिए मनपा ने मेट्रो मार्ग से लगे मकानों की 3 मीटर जगह लेने के संबंध में नोटिस जारी किया है. उत्तर अंबाझरी व वर्धा रोड के मकान मालिकों को नोटिस मिल गया है. 1 जुलाई को भेजे गए नोटिस में नगर रचना विभाग के सहायक संचालक के हस्ताक्षर है. मेट्रो कारिडोर के अंतर्गत आने वाले भूखंड के सामने 3 मीटर चौड़ाई की जगह फुटपाथ के लिए नि:शुल्क देने को कहा गया है. इस बारे में नगर विकास विभाग ने 9 जून 2017 को जारी किए गए आदेश का संदर्भ दिया है.

नागरिकों का विरोध
इस बीच जमीन अधिग्रहित को लेकर उत्तर अंबाझरी मार्ग के लोगों ने विरोध किया है. नागरिकों ने यह जगह किराये पर ली थी. इसके लिए प्रशासन को रकम भी दी थी. अब नि:शुल्क जगह कैसे देंगे, यह सवाल किया गया है. पीड़ित मकान मालिकों ने 22 जुलाई को बैठक आयोजित की.

इसमें अजीत दिवाडकर, एनसी चांडक, एड श्रीधर पुरोहित, सेनाड सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे. दिवाकर टोले ने बताया कि मनपा की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है. उत्तर अंबाझरी मार्ग पर अनेक मकान वर्षों से हैं. अब मनपा के इस निर्णय से मकानों के सामने बनी सुरक्षा दीवार तोड़ी जाएगी.

Advertisement

जबकि कई मकानों के आंगन की जगह पर फुटपाथ बनाए जाएंगे. निवृत्ति के बाद जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए मनपा का यह निर्णय तकलीफदेय साबित हो रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.